राहुल बोले, मोदी ने 15 उद्योगपतियों का 3.5 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया

Last Updated 10 Nov 2018 03:09:07 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान चुनिंदा 15 उद्योगपतियों का 3.5 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ किया।


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

राज्य विधानसभा चुनाव के लिए कांकेर के चारमा में एक रैली को संबोधित करते हुये राहुल गांधी ने कहा कि वह चाहते हैं कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पांच सालों में कृषि का केन्द्र बन जाएं और देश को खाना, फल और सब्जियां मुहैया कराए।         

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पिछले चार-पांच साल में मोदीजी ने 15 सबसे धनी लोगों को 3.5 लाख करोड़ रूपया दिया। जबकि देश में मनरेगा योजना चलाने के लिए सालाना 35,000 करोड़ रूपये की जरूरत होती है, उन्होंने उस राशि का दस गुना धन 15 चुनिंदा उद्योगपतियों का माफ कर दिया है।’’         

राहुल ने कहा, ‘‘मोदी ने राजकोष की चाभी 15 चुनिंदा लोगों को दे दी है लेकिन कांग्रेस यह चाभी किसानों, युवाओं, गरीबों, महिलाओं को आदिवासियों को देना चाहती है।’’    

90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को मतदान होगा।          

मध्य प्रदेश में विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान होगा।          

चुनाव परिणामों की घोषणा 11 दिसंबर को की जाएगी।
 

भाषा
चारमा (छत्तीसगढ़)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment