छत्तीसगढ़ : दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, आज करेंगे चुनावी रैली को संबोधित
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को रायपुर पहुंचे। राहुल गांधी का स्वागत कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किया।
छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे राहुल |
इसी तरह राहुल गांधी की पहली सभा पखांजुर में हुई। वह दोपहर बाद खैरागढ़ में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे डोंगरगढ़ में आमसभा को संबोधित करेंगे। वह डोंगरगढ़ में घोषणा पत्र जारी करेंगे।
राहुल गांधी शाम 5 बजे राजनांदगांव में रोड शो करेंगे। यह रोड शो गुरुनानक चौक से मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाइन, भारत माता चौक से गुजरेगा। वह गंज चौक में आमसभा को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी राजनांदगांव में रात्रि विश्राम करेंगे।
राहुल 10 नवंबर को दोपहर 12 बजे चारामा में आमसभा को संबोधित करेंगे। वह दोपहर बाद कोंडागांव में आमसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी चार बजे के करीब जगदलपुर में बूथ कार्यकतार्ओं के साथ बैठक करेंगे और शाम 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
| Tweet |