शाह बिहार के सीतामढ़ी में आज जानकी मंदिर पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखी

Last Updated 08 Aug 2025 03:32:17 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार में सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम में जानकी मंदिर के पुनर्विकास की परियोजना की शुक्रवार को आधारशिला रखेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


शाह ने बिहार में आज जानकी मंदिर पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखी

सीतामढ़ी को देवी सीता की जन्मस्थली माना जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि 882.87 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कई केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे।

राज्य मंत्रिमंडल ने मंदिर परिसर के एकीकृत विकास के लिए एक जुलाई को 882.87 करोड़ रुपये मंजूर किए थे।

कुल राशि में से 137 करोड़ रुपये पुराने मंदिर और उसके परिसर के विकास पर खर्च किए जाएंगे जबकि 728 करोड़ रुपये पर्यटन संबंधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।

इसके अलावा, 10 वर्षों तक व्यापक रखरखाव पर 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) इस परियोजना का क्रियान्वयन करेगा।

राज्य सरकार ने हाल में मंदिर के निर्माण और पुनर्विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय न्यास का गठन किया है।

भाषा
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment