Bihar News : बिहार में अवैध मस्जिद व मदरसों पर तत्काल रोक लगाएं नीतीश कुमार : गिरिराज सिंह

Last Updated 01 Dec 2023 11:09:36 AM IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में अवैध मस्जिद और मदरसों की तेजी से बढ़ रही संख्या को बिहार और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा बताते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।


सिंह ने कहा कि बिहार में अवैध मस्जिद और अवैध मदरसों की बाढ़ हो गई है। बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में तो हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं और इनकी वजह से केवल बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश की आंतरिक सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है और पीएफआई भी वहां सक्रिय है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि बिहार में मुसलमानों की आबादी 18 प्रतिशत है इसलिए इन अवैध मस्जिदों और मदरसों को तत्काल बंद करने के साथ ही वैध मदरसों में भी विज्ञान की पढ़ाई शुरू करवानी चाहिए और प्रगतिशील शिक्षा देनी चाहिए।

नीतीश कुमार- लालू यादव गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि दोनों नेताओं को तुष्टिकरण की राजनीति को बंद करके अब बिहार और देश के हित और आंतरिक सुरक्षा के लिए पैदा होने वाले खतरे पर भी विचार करना चाहिए

क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया तो आने वाले सालों में बिहार के लोगों का धन और धर्म भी खतरे में पड़ जाएगा और इसके लिए दोषी नीतीश कुमार और लालू यादव होंगे।

आईएएनएस
बिहार


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment