नीतीश कुमार ने बनाया रिकॉर्ड, 17वीं बार झंडा फहराने वाले बिहार के पहले CM बने

Last Updated 15 Aug 2023 09:55:40 AM IST

बिहार में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रीय तिरंगा फहराया।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के गांधी मैदान में लगातार 17वीं बार झंडा फहराया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में बतौर सीएस सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड बना लिया है। उनसे पहले सबसे अधिक तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह के नाम था। उन्होंने बतौर सीएम 14 बार गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया था।

राज्य में मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जहां राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। झंडारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली जाएंगी।

झंडारोहण के पूर्व मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। स्पेशल टास्क फोर्स, बिहार सैन्य बल, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड सहित कई टुकड़ियों में सजे धजे जवानों की परेड आकर्षण का केंद्र बनी हैं।

इस मौके पर राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इसके पहले मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग पर ध्वजारोहण किया। स्वाधीनता दिवस को लेकर पूरे बिहार में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

समय लाइव डेस्क/ आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment