किस बात पर आमने-सामने हैं बिहार के दो भूमिहार नेता Giriraj Singh और Neeraj kumar

Last Updated 10 Jun 2023 05:25:52 PM IST

महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे सपूत है। यानी जिसने अहिंसा के पुजारी बापू की हत्या की उसे सपूत कहा जा रहा है, और ऐसा कहने वाला कोई आम व्यक्ति नहीं है।


केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह और जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार

जी हां इनका नाम है गिरिराज सिंह। केंद्र में यह  मंत्री हैं। बिहार के रहने वाले हैं, और बेगूसराय से सांसद भाजपा सांसद हैं। भूमिहार जाति से ताल्लुक रखने वाले गिरिराज सिंह के इस बयान से एक और भूमिहार नेता तिलमिला उठे हैं। इनका नाम नीरज कुमार है। यह जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता हैं। नाथूराम गोडसे को लेकर आज यह दोनों नेता आमने-सामने आ गए हैं।

दरअसल कहानी शुरू हुई गोडसे को सबूत बताने को लेकर। आजकल औरंगजेब की चर्चा जोरों पर है। महाराष्ट् में कुछ युवकों ने औरंगजेब की तस्वीर लेकर ना सिर्फ रैली निकाली थी बल्कि डांस भी किया था। उसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। उस वीडियो को लेकर तरह-तरह की बातें की गईं। उसी सिलसिले में नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे की भी चर्चा शुरू हो गई। जब बात आगे बढ़ी तो बिहार के नेता और केंद्र में मंत्री गिरीराज सिंह ने  नाथूराम गोडसे को सपूत बता दिया। यानी जिस व्यक्ति ने महात्मा गांधी की हत्या की थी, वह व्यक्ति गिरिराज सिंह की नजरों में सपूत है।

 जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने गिरिराज सिंह का जवाब देते हुए कह दिया है कि उनका पढ़ाई लिखाई से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने पढ़ना लिखना बंद कर दिया है, इसलिए उटपटांग बातें करते रहते हैं। उन्हें सपूत कहना ही है तो भगत सिंह को कहें, चंद्रशेखर आजाद को कहें, बटुकनाथ को कहें। इनके जैसे महान क्रांतिकारियों को देश का सपूत कहें। अभी कुछ दिन पहले बीजेपी के एक और नेता जो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी नाथूराम गोडसे की खूब तारीफ की थी।

 आज महात्मा गांधी को भारत ही नहीं पूरी दुनिया में इज्जत दी जाती है। उन्हें अहिंसा का पुजारी बताया जाता है। उनके रास्ते पर चलने की कसमें खाई जाती हैं। केंद्र की सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महात्मा गांधी की तारीफ करते नहीं थकते हैं। ऐसे महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को उन्हीं की पार्टी के नेता महान बताते रहते हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के एक बयान पर हंसी आती है, जिसमें उन्होंने कहा है कि महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे भारत में पैदा हुआ था। उन्होंने यह  बातें औरंगजेब से हो रही तुलना के परिपेक्ष में कहा था।

 यानी गिरिराज सिंह के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति भारत में पैदा हुआ है तो वह कुछ भी गलत कर दे तो उसे सही ठहराया जा सकता है। गिरिराज सिंह अपने बयान में कहना क्या चाहते हैं, यह समझ से परे है, लेकिन जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने उन्हें सही तरीके से समझाने की कोशिश की है। अब देखना यह है कि भाजपा के इन  नेताओं के द्वारा नाथूराम गोडसे को सपूत बताने की बात को लेकर पार्टी के बड़े नेता क्या एक्शन लेते हैं। फिलहाल   इस मुद्दे पर बिहार के दो बड़े भूमिहार नेता आज आमने-सामने हैं। देखना यह है कि कौन किस पर भारी पड़ता है।
 

 

 

शंकर जी विश्वकर्मा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment