बिहार के शेखपुरा में बड़ी वारदात, सरेआम कोचिंग टीचर की गोली मार कर हत्या
Last Updated 01 Jun 2023 12:15:07 PM IST
बिहार के शेखपुरा जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने कोचिंग सेंटर के एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
![]() |
घटना उस समय हुई जब नीलेश कुमार बुधवार की रात बरबीघा स्थित कोचिंग संस्थान से बाइक से घर लौट रहे थे।
बरबीघा-महूस रोड पर, उन्हें दो बंदूकधारियों ने रोका, जिन्होंने उनसे उनका हेलमेट उतरवा दिया और उनमें से एक ने उनकी कनपटी पर बिल्कुल नजदीक से गोली मार दी।
जब नीलेश कुमार जमीन पर गिर पड़े तो दूसरे बदमाश ने भी उन्हें चार गोली और मारी और फरार हो गए।
नीलेश महुस थाना क्षेत्र के धरमपुरा गांव का रहने वाले थे।
जांच शुरू कर दी गई है।
| Tweet![]() |