नालंदा में फिर बिगड़े हालात, फायरिंग, झड़प के बाद धारा 144 लागू, प्रशासन ने की शांति बनाए रखने की अपील
बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में बीती रात झड़प की खबर है। प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई कि 2-3 जगहों पर घटनाएं हुई लेकिन फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।
![]() |
प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार शरीफ में एक शख्स गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल शख्स को मेडिकल जांच के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।
बिहार शरीफ के ASI सुरेंद्र पासन ने बताया, "बिहार शरीफ में धारा 144 लगा दी गई है। पूरे इलाके में सुरक्षाकर्मी तैनात है। मामले में जांच की जा रही है।"
बिहार शरीफ के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने जानकारी दी कि रात में 2-3 जगहों पर घटनाएं हुई लेकिन फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। उपद्रवियों को चिह्नित कर 80 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की गई है। कर्फ्यू नहीं लगाया गया है, धारा 144 लगाई गई है। आज बाहर से 9 कंपनियां बुलाई गई हैं।
रात में 2-3 जगहों पर घटनाएं हुई लेकिन फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। उपद्रवियों को चिह्नित कर 80 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की गई है। कर्फ्यू नहीं लगाया गया है, धारा 144 लगाई गई है। आज बाहर से 9 कंपनियां बुलाई गई हैं: शशांक शुभंकर जिलाधिकारी, बिहार शरीफ, नालंदा https://t.co/bymyYu1xd9 pic.twitter.com/9f99xzu1jJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2023
बिहार पुलिस की ओर से लगातार कई ट्वीट कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की जा रही है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के लगातार अनुरोध किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी महोदय, नालंदा के द्वारा बिहारशरीफ शहर को लेकर दी गयी जानकारी ।
— Bihar Police (@bihar_police) April 1, 2023
अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई। pic.twitter.com/pHaICRiTyC
बता दें कि रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान भड़की हिंसा के एक दिन बाद बिहार के नालंदा में कुछ लोगों ने दुकानों में लूटपाट की।
लहेरी थाना अंतर्गत नाला रोड इलाके में स्थित दुकानों में लूटपाट करते आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में हिंसा की आड़ में दुकानों में लूटपाट की।
हिंसा के डर से व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और असामाजिक तत्वों ने हिंसा की आड़ में कीमती सामान लूट लिया।
| Tweet![]() |