बिहार की जनता के साथ धोखा हुआ - डॉ संजय जायसवाल

Last Updated 09 Aug 2022 07:22:18 PM IST

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने मंगलवार को राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद नई सरकार गठन की तैयारी शुरू हो गई।


बिहार की जनता के साथ धोखा हुआ - डॉ संजय जायसवाल

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा जो कुछ भी हुआ है यह जनता के साथ धोखा है। धोखा का जवाब बिहार की जनता जरुर देगी।

डॉ जायसवाल ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में राजग को जनादेश मिला था। भाजपा को 74 सीटें मिली थी, उसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने वादे के मुताबिक नीतीश कुमार राजग के मुख्यमंत्री बनाए।

उन्होंने कहा कि आज जो कुछ भी हुआ है वह बिहार की जनता और भाजपा के लिए धोखा है। यह इस जनादेश का उल्लंघन हैं, जो बिहार को जनता ने दिया था।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने 2005 के पहले जो सरकार थी, उसके विरुद्ध यह जनादेश था। यह प्रदेश शांति चाहता है, विकास चाहता है। आज जो कुछ भी हुआ है वह जनता के साथ धोखा है और यह जनता यह कतई बर्दाश्त नहीं कर सकती।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद राज्य में नई सरकार बनाने की कवायद प्रारंभ की गई है।

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment