उड़ान भरते ही विमान में आग, इमरजेंसी लैंडिंग
Last Updated 20 Jun 2022 04:12:28 AM IST
पटना से रविवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद एक विमान में आग लग गई और वह कई मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद आपात स्थिति में यहां हवाई अड्डे पर उतरा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
![]() उड़ान भरते ही विमान में आग, इमरजेंसी लैंडिंग |
स्पाइसजेट के विमान ने दोपहर 12:10 बजे यहां से उड़ान भरी थी।
हवाई अड्डे के आसपास के बाशिंदों के अनुसार उड़ान भरने के तत्काल बाद विमान में आग लग गई।
इन लोगों ने उनकी नजर के सामने यह घटना घटने का दावा किया। एक अधिकारी ने कहा, किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।
इस घटना में बाल-बाल बच गए यात्रियों ने कहा, उड़ान भरने के फौरन बाद उन्हें विमान के अंदर बहुत तेज झटका लगा और लाइट बंद होने लगीं।
उन्होंने कहा, हमने शोर मचाया। चालक दल के सदस्यों ने हमें शांत रहने को कहा और बताया कि आपात स्थिति में विमान को उतारने का प्रबंध किया जा रहा है।
| Tweet![]() |