देवघर में आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार
Last Updated 31 Dec 2021 05:17:23 PM IST
झारखंड के देवघर जिले में पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सारठ थाना क्षेत्र के ग्राम-चरकमारा में छापेमारी कर पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम कुल आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
![]() |
देवघर के साइबर पुलिस उपाधीक्षक सुमित प्रसाद ने आज यहां एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया है कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने नौ मोबाइल फोन तथा 19 सिम कार्ड बरामद किये हैं।
उन्होंने बताया कि छापामारी दल का नेतृत्व वह स्वयं एवं जिले के पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मंगल सिंह जामुदा कर रहे थे।
| Tweet![]() |