बिहार चुनाव : रूझानों में बढ़त के बाद BJP कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं की बढ़ने लगी भीड़
Last Updated 10 Nov 2020 11:17:34 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना का दौर जारी है। जारी मतगणना में प्रारंभिक रूझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।
![]() |
अब तक आए रुझानों को देखते हुए भाजपा ऑफिस के बाहर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ भी बढ़ने लगी है और पार्टी ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल बना हुआ है।
इधर, शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मामूली बढ़त मिलने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी कार्यालय पहुंच गए हैं तथा कार्यकतार्ओं के भी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
शुरूआती रूझानों के विषय में पूछे जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि अभी इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि राजग सरकार बनाएगी।
इधर, भाजपा कार्यालय में अब कार्यकतार्ओं की भीड भी बढ़ने लगी है।

| Tweet![]() |