बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के रुझानों में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाए हुए है।
- 17:12 : भाजपा उम्मीदवार संजय सरावगी ने दरभंगा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी राजद के अमरनाथ गामी को 10 हजार से अधिक मतों से पराजित किया है।
- 17:11 : बिहार में वाम दलों का बेहतर प्रदर्शन, 18 सीटों पर आगे
- 17:10 : बेनीपुर से जदयू के विनय कुमार चौधरी 6793 वोट से जीते
- 17:10 : कुशेरस्थान से जदयू के शशिभूषण हजारी 7000 से अधिक मतों से जीते।
- 17:08 : BJP पर देश की जनता को भरोसा है और इस बात पर जनता ने एक बार फिर से मुहर लगा दी हैः योगी
- 17:08 : योगी आदित्यनाथ ने कहा- विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के रुझानों से एक बार फिर से साबित हो गया कि मोदी है तो मुमकिन है।
- 16:08 : बिहार में बीजेपी के SC मोर्चा के प्रमुख अजित चौधरी ने कहा, कार्यकर्ताओं को लगता है कि अब बीजेपी का ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए।
- 14:54 : बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि हमें जनता पर पहले भी विश्वास था, आज भी विश्वास है। हमने गरीबों के लिए काम किया है और उसकी वजह से जनता इंसाफ कर रही है।
- 14:07 : बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना देर रात तक चलेगी, अभी तक एक करोड़ से अधिक मतों की गिनती की गई है : EC
- 14:05 : इस बार ज्यादा बूथ होने की वजह से ज्यादा EVM इस्तेमाल हुए हैं। इसलिए मतगणना में थोड़ी देर हो सकती हैः EC
- 14:02 : पहले 25-26 राउंड की गिनती होती थी। इस बार 35 राउंड तक की गिनती होनी है। इसलिए देर शाम तक नतीजे आते रहेंगेः मुख्य निर्वाचन अधिकारी, बिहार
- 13:34 : मधेपुरा से जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव पीछे चल रहे हैं।
- 13:14 : 20% वोटों की गिनती हुई, 80 फीसदी वोटों की गिनती बाकी : EC
- 13:11 : बक्सर से भाजपा उम्मीदवार 2483 वोटों से आगे
- 13:10 : चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार नतीजे आने में कुछ देर हो सकती है क्योंकि इस बार कोरोना संकट की वजह से पोलिंग स्टेशन की संख्या करीब 46 फीसदी बढ़ाई गई थी, ऐसे में मतगणना धीरे-धीरे हो रही है।
- 13:08 : तेज प्रताप यादव हसनपुर से आगे चल रहे हैं, गया टाउन से प्रेम कुमार 3408 वोट से आगे
- 12:54 : राघोपुर विधानसभा सीट से महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं।
- 12:18 : पटना में बीजेपी दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जश्न शुरू हो गया है। वहीं रुझानों में बहुमत से उत्साहित जदयू समर्थक भी जश्न मना रहे हैं।
- 12:17 : रुझानों में एनडीए कुल 131 सीटों पर अभी आगे है, जबकि महागठबंधन 98 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
- 11:52 : गोरेयाकोठी से भाजपा प्रत्याशी देवेशकांत सिंह, जीरादेई से माले प्रत्याशी अमरजीत कुशवाहा आगे चल रहे हैं।
- 11:51 : महाराजगंज से कांग्रेस प्रत्याशी विजयशंकर दुबे, रघुनाथपुर से राजद प्रत्याशी हरिशंकर यादव, सिवान सदर से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव आगे चल रहे हैं।
- 11:31 : फिलहाल एनडीए 133 सीट पर बढ़त बनाए हुए है जबकि महागठबंधन 96 सीटों पर आगे चल रहा है।
- 11:22 : दरभंगा विधानसभा सीट से बीजेपी के संजय सरावगी, अररिया विधानसभा सीट से जेडीयू के शगुफ्ता आलम, बेगुसराय से कांग्रेस की अमिता भूषण आगे चल रही हैं।
- 11:04 : फिलहाल एनडीए 119 सीटों पर, महागठबंधन 114 सीटों पर आगे चल रहा है।
- 11:03 : समस्तीपुर की हसनपुर विधानसभा सीट से तेजप्रताप यादव पीछे चल रहे हैं।
- 10:47 : रूझानों में बदला रुख, NDA 127 पर आगे, RJD 98 पर
- 10:22 : हसनपुर सीट से तेजप्रताप यादव आगे।
- 9:56 : छातापुर से भाजपा उम्मीदवार नीरज बबलू आगे चल रहे हैं।
- 9:55 : मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है। ताजा रूझानों में महागठबंधन की सीटें कम हो गई हैं। महागठबंधन 120 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं एनडीए 112 सीटों पर और चिराग पासवान की एलजेपी 7 सीटों पर आगे चल रही है।
- 9:55 : बेगूसराय से कांग्रेस उम्मीदवार अमिता आगे।
- 9:49 : नीतीश कुमार के मंत्री रमेश ऋषिदेव सिंहेश्वर से आगे चल रहे हैं। वहीं खुर्शीद अहमद सिकटा से, जय कुमार सिंह दिनारा से, शैलेश कुमार जमालपुर से पीछे चल रहे हैं।
- 9:35 : आरजेडी 86, कांग्रेस 28, बीजेपी 50 और जेडीयू 35 सीटों पर आगे जबकि लेफ्ट 10 सीटों पर आगे है
- 9:33 : रूझानों में महागठबंधन को बहुमत मिल गया है। सरकार बनाने के लिए 122 सीटें चाहिए और महागठबंधन 124 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एनडीए 89 सीटों पर आगे है।
- 9:13 : रुझानों में महागठबंधन 113 सीटों पर आगे है, जबकि एनडीए 77 सीटों पर आगे है।
- 8:56 : रुझानों में महागठबंधन 100 सीटों पर आगे चल रही है और एनडीए 59 सीटों पर आगे।
- 8:45 : महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं।
- 8:37 : शिवहर विधानसभा सीट से आरजेडी के चेतन आनंद, हरनौत से जेडीयू के हरिनारायण सिंह, गया सीट से बीजेपी के प्रेम कुमार आगे चल रहे हैं।
- 8:36 : सिवान से आरजेडी के उम्मीदवार हरिशंकर, सोनपुर से बीजेपी के विनय कुमार सिंह, सीतामढ़ी पतनाह बीजेपी के अनिल कुमार, जमुई से बीजेपी की श्रेयसी सिंह, नालंदा सीट से जेडीयू के श्रवण कुमार आगे चल रहे हैं।
- 8:34 : शुरुआती रुझानों में 17 सीटों पर एनडीए आगे, 29 पर महागठबंधन आगे चल रही है, जबकि अन्य के खाते में सिर्फ एक सीट जाती दिख रही है
- 8:34 : बिहार में वोटों की गिनती जारी है, रुझान आने शुरू हो चुके हैं। कुछ देर तस्वीर साफ होने लगेगी कि बिहार की सत्ता पर किसका राज होगा।
- 8:29 : मतगणना शुरू होते ही आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने ट्वीट किया, तेजस्वी भवः बिहार
- 8:27 : शुरुआती रुझान में 9 सीटों पर एनडीए आगे, जबकि 10 सीटों पर महागठबंधन आगे चल रहा है।
- 8:24 : कोरोना संक्रमण काल के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राज्य के 38 जिला मुख्यालय में मतगणना के लिए 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।
- 8:24 : बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में तीन चरणों में हुए मतदान की मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हो गई।
 |
इसे लेकर जहां भाजपा और जनता दल यूनाईटेड (जद-यू) के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है वहीं राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल दिख रहा है। हालांकि अभी भी उन्हें उम्मीद है कि नतीजे उनके पक्ष में आएंगे।
बीर चंद पटेल मार्ग पर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जहां एक्जिट पोल के अनुमान आने के बाद पिछले तीन दिनों से सन्नाटा पसरा हुआ था वहीं आज शुरुआती रूझानों के बाद वहां गहमागहमी बढ़ गई है और कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता चेहरे पर मुस्कान लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल खुद पार्टी कार्यालय में मौजूद थे और लगातार चुनावी नतीजों पर नजर बनाए हुए हैं।
बिहार भाजपा के प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर ने कहा कि भाजपा और जदयू के गठबंधन ने ‘डबल इंजन’ सरकारों की तरह काम किया है और राज्य की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को पता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही राज्य के विकास को गति दे सकते हैं। लिहाजा राज्य की जनता ने राजग पर पुन: अपना विश्वास जताया है।’’
नीतीश कुमार अपने आधिकारिक आवास पर है और चुनावी मतगणना पर नजर गड़ाए हुए हैं वहीं पार्टी के नेता धीरे-धीरे पार्टी कार्यालय पहुंचने लगे हैं। राजद और भाजपा का कार्यालय बेहद करीब है।
बिहार की 243 सीटों के लिए तीन चरणों 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान का हुआ था।
| | |
 |