बिहार: गया में ट्रक-ऑटो की टक्कर, आठ की मौत और दस घायल

Last Updated 15 Jun 2020 12:03:29 PM IST

बिहार में गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में सोमवार को वाहनों की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गयी तथा दस से अधिक लोग घायल हो गये।


पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 जीटी रोड पर बिशुनपुर गांव के निकट ट्रक और दो ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि दो ऑटो रिक्शा पर सवार लोग औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के बालूगंज से तिलक समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव आमस थाना क्षेत्र के रेगनिया लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुयी। घायलों को आमस के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच आमस के अंचलाधिकारी ने बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से सहायता राशि के तौर पर चार चार लाख दिए जाएंगे।

वार्ता
गया


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment