बिहार : नीतीश राज को लालू ने अपने अंदाज में दिए 18 नाम

Last Updated 01 Jun 2020 02:45:11 PM IST

बिहार में इस साल होने वाले संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर करीब सभी दलों ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से लगातार सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधा जा रहा है।


राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)

सोमवार को लालू के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर नीतीश राज को 18 नाम देकर निशाना साधते हुए ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील गई।

लालू के ट्विटर हैंडल से काव्यात्मक रूप से ट्वीट कर लिखा गया, " पंद्रह साल से बिहार में छल-बल राज, दलदल राज, अनर्गल राज, वाक्छल राज, निष्फल राज, विफल राज, अमंगल राज, कोलाहल राज , हलाहाल राज, अकुशल राज, बंडल राज, अड़ियल राज, मरियल राज, घायल राज, इलीगल राज, अनैतिक राज, दुशासन राज, विश्वासघाती राज। इसे उखाड़ने का करो काज, लाओ गरीब-गुरबे का राज।"


उल्लेखनीय है कि चर्चित चारा घोटाला के कई मामलों में लालू सजा काट रहे हैं। फिलहाल वे स्वास्थ्य कारणों से रांची के रिम्स में भर्ती हैं, लेकिन ट्वीट कर लगातार सरकार पर निशाना साधते रहते हैं।

 

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment