लॉकडाउन के नियम तोड़ने के आरोप में तेजस्वी और राबड़ी सहित आरजेडी के 92 नेताओं पर केस दर्ज

Last Updated 30 May 2020 01:02:56 PM IST

लॉकडाउन के नियम तोड़ने के आरोप में राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ बिहार ने मामला दर्ज किया है।


तेजस्वी-राबड़ी पर मामला दर्ज (फाइल फोटो)

 बिहार के गोपालगंज जिले में तिहरे हत्याकांड में आरोपी जदयू विधायक पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना, प्रदर्शन और गोपालगंज जाने की जिद करना राजद नेताओं के लिए महंगा पड़ गया।

लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में राजद के शीर्ष नेताओं सहित 92 लोगों के खिलाफ पटना के सचिवालय थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बिना प्रशासन की अनुमति के 10 सकरुलर रोड से अपने काफि ले के साथ गोपालगंज जाने की कोशिश करने और लॉकडाउन के उल्लंघन करने के आरोप में राजद के शीर्ष नेताओं सहित 92 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात सचिवालय थाने में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित 32 नामजद व राजद के 60 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उल्लेखनीय है कि विधायक पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तेजस्वी यादव राजद के अन्य विधायकों के साथ गोपालगंज जाने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर कई घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा था।

इधर, गोपालगंज के हथुआ थाना में भी गोपालगंज के बरौली विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक मोहम्मद नेमतुल्लाह और जिला राजद अध्यक्ष राजेश कुशवाहा सहित 13 नामजद व 60 अज्ञात राजद कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इन पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का आरोप है। ये सभी लोग रूपनचक गांव में शुक्रवार को धरने पर बैठे थे।
 

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment