बिहार : शराबबंदी का माखौल उडाते JDU प्रदेश उपाध्यक्ष का वीडियो हुआ वायरल

Last Updated 11 Apr 2020 03:46:53 PM IST

बिहार में लागू शराबबंदी की चर्चा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आमतौर पर अपनी सभी सार्वजनिक सभाओं में करते रहे हैं, लेकिन राज्य में शराबबंदी की पोल भी कई बार खुल चुकी हैं।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

शनिवार को इसी कड़ी में एक नया मामला सामने आया जब नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (युनाइटेड) के एक नेता का वीडियो सामने आया।

इस वीडियो में युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल गौरव शराब की पार्टी करते और शराब की बोतल के साथ डांस करते दिख रहे है। वीडियो में और भी कई लोग उनके साथ दिख रहे हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो की सत्यता की हालांकि आईएएनएस पुष्टि नहीं करता है।

इधर, इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, "नीतीश कुमार जी के ये लाडले जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। नीतीश कुमार की बहुचर्चित शराबबंदी में ये महाशय खुद को नागिन डांस के तड़के पर सैनिटाइज कर रहे हैं। बिहार में गरीब राशन के अभाव में मर रहे हैं और मुख्यमंत्री के करीबी कानून की धज्जियां उड़ा जाम छलका रहे हैं। सब काम कागजी हो रहा है।"


इस ट्वीट को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद ने री-ट्वीट करते हुए लिखा, "आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, इसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। कानून का उल्लंघन करने वाला यह शख्स अगर गिरफ्तार नहीं होता है तो इसका स्पष्ट अर्थ है कि सरकार स्वयं इस कानून का उल्लंघन कर और करवा रही है।"

 

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment