औरंगाबाद में बंद को लेकर हिंसा के मामले में 43 गिरफ्तार

Last Updated 23 Dec 2019 11:12:18 AM IST

बिहार के औरंगाबाद शहर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बंद के दौरान उपद्रव एवं पथराव के मामले में पुलिस ने 43 लोगों को गिरफ्तार किया है।


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार ने आज यहां बताया कि राजद द्वारा 21 दिसम्बर को आयोजित बिहार बंद के दौरान शहर में व्यापक हिंसा और पथराव की घटना हुयी थी। उन्होंने बताया कि पथराव में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत 32 पुलिसकर्मियों को चोटें आयी थी।

कुमार ने बताया कि इस मामले में अबतक 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उपद्रवियों के पास से 77 लाठियां, चार जिंदा बम और 20 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

 

वार्ता
औरंगाबाद (बिहार)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment