पॉर्न साइट्स बंद कर दी जानी चाहिए : नीतीश

Last Updated 06 Dec 2019 05:03:39 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या कर दिए जाने की घटना, और बिहार के बक्सर और समस्तीपुर में युवतियों को जलाकर मार डालने की घटना के लिए सोशल साइटों को जिम्मेदार बताते हुए शुक्रवार को कहा कि पॉर्न साइट को बंद करवा देना चाहिए।


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(फाइल फोटो)

नीतीश कुमार ने कहा कि इस साइट पर गंदी चीजें दिखाई जाती हैं, जिससे युवाओं की मानसिकता बिगड़ती है। बिहार के गोपालगंज में जल-जीवन-हरियाली यात्रा पर शुक्रवार को यहां पहुंचे नीतीश ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल साइट में कई अच्छाइयां हैं, परंतु इसका दुरुपयोग भी हो रहा है। सोशल मीडिया अच्छा है तो खराब भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "सोशल मीडिया का दुरुपयोग सही नहीं है। पॉर्न साइट गलत काम करता है, इससे मानसिकता बिगड़ती है। इस पर तत्काल प्रतिबंध लगना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि पॉर्न साइट गंदी चीजें दिखाता है। उन्होंने कहा कि वे केंद्र सरकार से कहेंगे कि बिहार सहित पूरे देश में इस साइट को बंद कर देना चाहिए। सोशल साइट पर भी गंदी चीजें दिखाने पर रोक लगा देनी चाहिए।

 

आईएएनएस
गोपालगंज


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment