न्यायमूर्ति संजय करोल ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

Last Updated 11 Nov 2019 03:50:26 PM IST

न्यायमूर्ति संजय करोल ने सोमवार को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए पद और गोपनीयता की शपथ ली।


बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने यहां राज भवन में न्यायाधीश करोल को शपथ दिलायी

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने यहां राज भवन में न्यायाधीश करोल को शपथ दिलायी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, राज्य के अन्य मंत्री, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।

न्यायमूर्ति करोल ने न्यायमूर्ति अमरेश्वर प्रताप शाही का स्थान लिया है जिनका मद्रास उच्च न्यायालय में तबादला कर दिया गया है।

न्यायाधीश करोल इससे पहले त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।  

पटना हाईकोर्ट के नव नियुक्त न्यायाधीश संजय करोल मूलतः हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका जन्म शिमला में 23 अगस्त 1961 को हुआ था और उन्होंने साल 1986 में वकालत शुरू की थी। साल 1998 से 2003 तक वे हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता रहे।

 

भाषा
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment