अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने किया बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद की अपील

Last Updated 01 Oct 2019 03:30:37 PM IST

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बिहार में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से परेशान लोगों को राहत पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिए मदद देने की अपील की है।


अभिनेता पंकज त्रिपाठी (फाइल फोटो)

पंकज त्रिपाठी ने ट्वीट कर लिखा, "बिहार को हम सभी की मदद की जरूरत है। इस वक्त मेरी संवेदना और प्रार्थना है कि हालात जल्द बेहतर हों।"

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष का लिंक भी साझा किया।


त्रिपाठी के इस ट्वीट को अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी री-ट्वीट कर लोगों से बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद देने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि पटना में बारिश के कारण चहुंओर जलभराव की स्थिति है। हजारों लोग चार दिनों से अपने घरों में कैद हैं। सड़कों पर चार से पांच फीट तक पानी जमा है। राजेंद्र नगर और कंकड़बाग के अधिकांश घरों में बारिश का पानी घुसा हुआ है।

सरकार द्वारा भले ही राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं, मगर लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है।

बारिश व बाढ़ की वजह से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को तीन दिनों के बाद सोमवार को उनके घर से बाहर निकाला गया था। राजधानी पटना के साथ ही बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
 

  

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment