बिहार के बेगूसराय में मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने व्यक्ति को गोली मारी

Last Updated 13 Sep 2019 12:46:46 PM IST

बिहार के बेगूसराय जिले में अज्ञात बदमाशों ने 25 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।


पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह हत्या भूमि विवाद का नतीजा है।    

थाना प्रभारी अधिकारी (एसएचओ) ज्योति कुमार ने बताया, ‘‘जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र निवासी अमित कुमार (25) को बदमाशों ने बृहस्पतिवार को सीने में गोली मारी। बदमाश बंदूक लेकर मोटरसाइकिल पर उनके घर आए थे।’’    

उन्होंने बताया, ‘‘उनके परिवार के सदस्य उन्हें नजदीक के एक अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’      

घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने मृतक के लिए न्याय मांगते हुए इलाके में एक सड़क को अवरुद्ध कर दिया। 

एसएचओ ने कहा, ‘‘उप मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आशीष आनंद के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। प्रथम दृष्टया यह भूमि विवाद का मामला लग रहा है।’’

पीड़ित के परिवार ने अभी मामले में शिकायत दर्ज नहीं करायी है।     

 

भाषा
बेगूसराय


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment