बिहार: पैसे नहीं देने पर ठेकेदार को जिंदा जलाकर मार डाला, चीफ इंजीनियर पर लगा आरोप

Last Updated 30 Aug 2019 11:43:42 AM IST

बिहार के जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर पर एक ठेकेदार को जलाकर मार देने का आरोप लगा है।


प्रतिकात्मक फोटो

इस मामले में गोपालगंज के एक थाने में मृतक के पुत्र के बयान पर गुरुवार की रात एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गोपालंगज के राजेंद्र नगर मुहल्ला निवासी ठेकेदार रामाशंकर सिंह गुरुवार सुबह गंडक कॉलोनी स्थित जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता मुरलीधर सिंह के आवास गए थे।

आरोप है कि वहीं उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। ठेकेदार को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। बाद में गोरखपुर में उनकी मौत हो गई।

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक राशिद जमां ने बताया कि मृतक के पुत्र राणा प्रताप सिंह के बयान पर गुरुवार की रात नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। दर्ज प्राथमिकी में मुख्य अभियंता मुरलीधर के अलावा चार लोगों को नामजद तथा तीन-चार अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि ठेकेदार और जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता के बीच रुपए की लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा कि जिस कमरे में यह घटना हुई है उसे सीलकर दिया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक एक निर्माण कार्य में बकाया राशि भुगतान के लिए अभियंता रिश्वत की मांग कर रहे थे। इसी कारण दोनों में विवाद था।

गोपालंगज के जिलाधिकारी अमित पराशर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
 

आईएएनएस
गोपालगंज


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment