गिरिराज ने ममता की तुलना उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से की

Last Updated 08 Jun 2019 01:33:24 AM IST

केन्द्रीय मंत्री गिरिराजसिंह ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने राजनीतिक विरोधियों का दमन करने के लिए उसी तरह की क्रूरता पर उतर आई हैं, जैसा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन करते हैं।


केन्द्रीय मंत्री गिरिराजसिंह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

गिरिराजसिंह केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पार्टी के राज्य मुख्यालय में बातचीत मे कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने राजनीतिक विरोधियों का दमन करने के लिए उसी तरह की क्रूरता पर उतर आई हैं, जैसा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन करते हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है।          

उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है..आसन्न हार के भय ने उन्हें कुंठित कर दिया है। जिस प्रकार का बर्ताव वह अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के साथ कर रही है, वह हमें किम जोग उन की याद दिलाता है।’’ 

    

इसबीच, ममता ने हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस के संगठनात्मक खामियों पर विचार किया, जहां पार्टी को लोकसभा चुनाव में भारी झटका लगा है।    

उन्होंने कार्यकर्ताओं को अंदरूनी कलह के खिलाफ चेतावनी दी। ममता ने ‘गद्दारों’ से पार्टी छोड़ने को कहा।

भाषा
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment