बुद्ध पूर्णिमा : बौद्ध भिक्षुओं ने मनायी भगवान बुद्ध की 2563वीं जयंती

Last Updated 18 May 2019 11:32:16 AM IST

बिहार में भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बोधगया में आज 2563 वीं बुद्ध जयंती मनाई गई।


बौद्ध भिक्षुओं ने मनायी भगवान बुद्ध की 2563वीं जयंती

अखिल भारतीय बौद्ध भिक्षु संघ के सचिव भंते प्रज्ञादीप ने यहां बताया कि बुद्ध जयंती को लेकर बोधगया स्थित भगवान बुद्ध की 80 फीट की विशाल प्रतिमा के निकट से एक भव्य शोभाया निकाली गई जो बोधगया के विभिन्न मार्ग से होते हुए वि धरोहर महाबोधि मंदिर तक पहुंची। शोभाया में शामिल श्रद्धालुओं ने मंदिर के गर्भ गृह में विशेष पूजा-अर्चना की और पविा बोधिवृक्ष के नीचे ध्यान लगाया।

प्रज्ञादीप ने बताया कि इस शोभाया में विश्व के कई देशों के धर्मगुरु, लामा और स्कूली बच्चें शामिल हुए। शोभाया में नेपाल , श्रीलंका , जापान , भूटान और भारत समेत वि के कई देशों के बौद्ध धर्म गुरु एवं श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु आज भगवान बुद्ध की 2563वी बुध जयंती मना रहे हैं।
     
सचिव ने बताया कि बुध जयंती का मतलब है कि आज ही के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और आज ही के दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई एवं आज ही के दिन उनका महापरिनिर्वाण अर्थात मृत्यु हुई थी। ऐसा संयोग सिर्फ केवल महापुरुषों के साथ होता है।

प्रज्ञादीप ने बताया कि भगवान बुद्ध के जीवन काल पर आधारित कई घटनाओं को आज के दिन कार्यक्रम के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसके साथ ही धर्म गुरुओं द्वारा साधना की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज भी भगवान बुद्ध के उपदेश प्रासंगिक है। भगवान बुद्ध ने बोधगया में ज्ञान की प्राप्ति कर पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा, प्रेम, करुणा , मैत्री और भाईचारा का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि आज का दिन बौद्ध धर्मावलंबियों ने के लिए सबसे पवित्र दिन है।
 

वार्ता
गया


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment