देशभर के किसानों का कर्ज होगा माफ

Last Updated 04 Feb 2019 04:42:59 AM IST

करीब तीन दशक बाद पटना में हुई कांग्रेस की रैली ने न सिर्फ सत्ता में वापसी का शंखनाद किया बल्कि बिहार में अपनी शक्ति का भी एहसास कराया।


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

रैली के नायक और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस रैली के माध्यम से विपक्षी एकजुटता को मजबूत होने का संकेत देते हुए यह साफ कर दिया कि अबकी बार देश में विपक्ष की सरकार बनेगी। किसानों को अपनी ओर खिंचते हुए राहुल ने यह भी कहा कि अगर केंद्र में उनकी सरकार आयी तो देश के किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित जन आकांक्षा रैली को सम्बोधित कर रहे थे।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने एक ओर जहां उद्योगपतियों के हजारों करोड़ माफ किए वही किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। उन्होंने कहा कि बजट में जो किसानों को छह हजार रुपये देने की बात की वह भी जुमला साबित होगा। राहुल ने कहा कि हम हर गरीब व्यक्ति को न्यूनतम आय की गारंटी देंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले नारा लगता था कि अच्छे दिन आएंगे, अब नारा लगता है कि चौकीदार चोर है। उन्होंने तेजस्वी को युवा व सच्चा नेता बताया। रैली को कांग्रेस नेताओं के अलावा भाकपा, हम, लोजद के नेताओं ने भी संबोधित किया।

सहारा न्यूज ब्यूरो
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment