लालू ने बिहारवासियों को नवरात्रि एवं चैती छठ की बधाई दी
Last Updated 30 Mar 2017 04:37:45 PM IST
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार वासियों को नवरात्रि एवं चैती छठ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.
![]() (फाईल फोटो) |
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को पटना में अपने संदेश में कहा कि नवरात्रि और लोक आस्था का महापर्व छठ राज्यवासियों के लिये खुशियों और प्रगति का नया सवेरा लेकर आये.
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने छठ को महान पवित्रता एवं आस्था का पर्व बताते हुए राज्यवासियों से इसे शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की.
| Tweet![]() |