बढ़ा टकराव : उप्र में 1332 हड़ताली बिजलीकर्मी बर्खास्त

Last Updated 19 Mar 2023 07:23:17 AM IST

उत्तर प्रदेश में हड़ताली बिजलीकर्मियों के खिलाफ राज्य सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है।




उप्र में 1332 हड़ताली बिजलीकर्मी बर्खास्त

हड़ताल में शामिल 22 कर्मचारियों पर इसेंशियल सर्विसेज मेन्टिनेंस एक्ट (एस्मा) के तहत कार्यवाही हुई है जबकि 29 कार्मिंकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई है। इसके साथ छह कर्मिंयों को निलंबित कर उन्हे लखनऊ के बाहर भेजने और 1332 संविदा कर्मचारियों की तत्काल प्रभाव से सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

इसके अलावा सरकार ने संविदा तथा आउटसोर्सिग पर काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को बर्खास्त किये जाने की चेतावनी देते हुये कहा है कि काम पर न आने वालों कर्मचारियों की शनिवार की आधी रात के बाद बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिये हैं। इनके स्थान पर नये कर्मचारियों की भर्ती करने के निर्देश दिये गये हैं।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा शनिवार को शक्ति भवन में विद्युत कर्मिंयों की हड़ताल से उत्पन्न परिस्थितियों एवं अब तक की गयी कार्रवाई के संबंध में मीडिया के साथ बातचीत करते हुये कहा कि हड़ताल करने वाले ऐसे 22 कर्मचारियों पर इसेंशियल सर्विसेज मेन्टिनेंस एक्ट (एस्मा) के तहत कार्यवाही की गयी है जो लोग अव्यवस्था पैदा कर रहे थे और उन पर भी एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गये हैं।

सहारा न्यूज ब्यूरो
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment