उत्तर कोरिया ने गोलाबारी की, दक्षिण कोरिया &#

Last Updated 27 Jan 2010 11:18:10 AM IST


सोल। उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया से लगे अपने विवादित क्षेत्र के समीप आज समुद्र में गोलाबारी की जिसके बाद दक्षिण कोरिया ने जवाबी कार्रवाई की। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ आफ स्टॉफ के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर कोरिया ने सुबह करीब नौ बजे (भारतीय समयानुसार साढे़ पांच बजे) विवादित सीमा के समीप समुद्र में गोलाबारी की। सोल स्थित राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि इसके तुरंत बाद हमारी सेना ने जवाबी गोलाबारी की। उत्तर कोरिया द्वारा विवादित सीमा के आस पास के क्षेत्र को ’जहाज रहित जोन’ घोषित करने के एक दिन बाद यह गोलाबारी हुई है। उल्लेखनीय है कि इस सीमा क्षेत्र में 1999 से 2002 के बीच दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच खूनी झड़पें हुई थीं। अधिकारियों ने कहा कि उत्तर कोरिया की ओर दागे गये गोले समुद्री सीमा के उत्तर में गिरे और उसके बाद दक्षिण कोरिया की सेना ने जवाबी गोलाबारी की। इसमें कोई घायल नहीं हुआ और ना ही कुछ नुकसान हुआ। हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि इसमें किस तरह के हथियार इस्तेमाल किये गये या कितने राउंड गोलाबारी की गयी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment