|
||||
ईश्वर दयालु हैं: प्रियंका चोपड़ा |
||||
![]() |
|
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि ईश्वर दयालु हैं। प्रियंका को मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' के लिए वर्ष 2008 की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। 56वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा शनिवार को की गई। सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर प्रियंका ने कहा, "मैंने फैशन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत लिया है। ईश्वर दयालु हैं, सभी पर..।" प्रियंका को जहां सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, वहीं फिल्म फैशन के लिए ही कंगना राणावत को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। प्रियंका ने कंगना को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "कंगना आप बधाई स्वीकार करें। मैं आपके बिना मेघना माथुर नहीं बन सकती। आप पुरस्कार की हकदार हैं।" फिल्म 'फैशन' में प्रियंका के किरदार का नाम मेघना माथुर है।
Source:PTI, Other Agencies, Staff Reporters
ताज़ा ख़बरें__LATEST ARTICLE RIGHT__ |
लगातार अपडेट पाने के लिए हमारा ![]() |
एवं ट्विटर ![]() |