न्यूयार्क। आईवी ली स्कूल ईयर आफ इंडिया की पहल के तौर पर ब्राउन विश्वविद्यालय अमेरिका में प्रसिद्ध चित्रकार एमएफ हुसैन के शुरूआती कलाओं की प्रदर्शनी की मेजबानी कर रहा है। मार्च के अंत तक यह प्रदर्शनी चालू रहेगी।
ब्राउन विश्वविद्यालय में मानविकी के लिए कोगुट केंद्र के निदेशक माइकल स्टेनबर्ग ने कहा, हुसैन की कलाकृतियां गूढ़ और निखरी हुई होती हैं। उनमें सांस्कृतिक इतिहास तथा विरासत को चटक रंगों तथा सौंदर्य के परिप्रेक्ष्य में तलाशने की अद्भुत क्षमता है।
हुसैन ने 1954 से 1971 के दौरान जो तस्वीरें बनायी थीं, उसमें से 12 कलाकृतियां अभी प्रदर्शनी में शामिल की गयी हैं।