Twitter

Facebook

Youtube

Pintrest

RSS

Twitter Facebook YoutubePinterestRSS
Spacer
Samay Live
बृहस्पतिवार, 23 मई, 2013
समय यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड महाराष्ट्र/गुजरात एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
11 Feb 2010 06:58:41 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

मप्र में कई स्थानों पर वर्षा से तापमान में क&


भोपाल। ऊपरी चक्रवात का घेरा बनने से उत्तरी-पश्चिम मध्यप्रदेश और उससे जुडे झेत्रों के भोपाल सहित कई स्थानों पर आज वर्षा होने से एक बार फिर लोगों को जोरदार ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी चक्रवात का घेरा बनने के कारण उत्तरी-पश्चिम मध्यप्रदेश में आसमान में बादल छाये रहने से आगामी 24 घंटे में वर्षा होने की संभावना है।इससे न्यूनतम तापमान में आंशिक कमी आ सकती है। आज सुबह भोपाल सहित अनेक स्थानों पर तडके वर्षा होने से सुबह ठंडक बढ गई। इस दौरान भोपाल में तीन उज्जैन में 5.1 होंशगाबाद में 2.8 उज्जैन में 3.6 और रायसेन में 1.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उज्जैन में करीब एक घंटे तक तेज बारिश होती रही। बारिश से खेत में खडी और कटी हुई गेंहू एवं चने की फसल को नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।इस बारिश से दिन के तापमान में करीब सात डिग्री की कमी आ गई। झाबुआ में भी वर्षा होने से न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से ठंडक बढ गई है। यहां पिछले सात आठ दिनों से न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा था।


 

Tools: Print Print Email Email


 

10.10.70.16