अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में आठ मरे

Last Updated 30 Mar 2009 04:47:10 PM IST


कंधार। दक्षिणी अफगानिस्तान में एक पैदल आत्मघाती हमलावर ने सरकारी जिला परिसर में आज स्वयं को उड़ा लिया जिससे हमले में आठ लोग मारे गये और अन्य छह घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि दक्षिणी प्रांत कंधार के दांड जिले में हुए इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। यह प्रांत चरमपंथी तालिबान मिलिशिया का गढ़ जो बढती विद्रोही घटनाओं के पीछे जिम्मेदार है। दक्षिणी अफगानिस्तान के पुलिस कमांडर जनरल गुलाम अली वहादत ने बताया आत्मघाती हमलावर पैदल था और नागरिकों के पंजीकरण स्थान पर जाकर उसने अपने विस्फोटकों को उड़ा दिया। उन्होंने कहा कि पांच पुलिसकर्मी और तीन नागरिक मारे गये हैं। एक अन्य अधिकारी ने पहले कहा था कि दो पुलिसकर्मी और छह नागरिक मारे गये हैं। कंधार सरकार प्रवक्ता जलमे अयोबी ने कहा कि छह मृतकों में जिले के पुलिस प्रमुख भी हैं। घटनास्थल परिसर दांड का सरकारी मुख्यालय है और यह कंधार शहर के दक्षिण में स्थित और इसमें प्रशासनिक और पुलिस मुख्यालय भी हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment