ऑटोरिक्शा में सवार 27 यात्री, वाहन सीज, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी में यहां ऑटोरिक्शा चालक जब अपने वाहन पर सवारियों को लेकर जा रहा था तब उसे पुलिस ने ओवर स्पीडिंग के लिए रोका। वाहन में सवार यात्रियों की संख्या 27 थी, जिसे देखकर पुलिस दंग रह गई।
![]() ऑटोरिक्शा में सवार 27 यात्री, वाहन सीज, वीडियो वायरल |
साथ ही ऑटो से उतरते यात्रियों की गिनती करती पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ऑटो को सबसे पहले फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली इलाके के पास देखा गया, जब पुलिस ने स्पीड चेक की। इस दौरान पुलिस ने ऑटो का पीछा किया।
जब पुलिस ने यात्रियों को उतारना शुरू किया, तो ऑटो से बाहर आते 27 लोगों को देखकर पुलिस दंग रह गई। इसके बाद ऑटो को सीज कर दिया गया।
एक #ऑटोरिक्शा में #ड्राइवर सहित 27 #लोग#Fatehpur #UttarPradesh pic.twitter.com/2KsNSHmcBA
— SANDEEP SINGH RAWAT (@iamsandeeprwt) July 10, 2022
ड्राइवर ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि वह परिवार के साथ ईद मनाने के लिए अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहा था और उसे दूसरा ऑटो नहीं मिला, इसलिए वह उन सभी को लेकर जाने लगा।
| Tweet![]() |