विश्व रिकॉर्ड : सबसे अधिक ऊंचाई पर फैशन शो

Last Updated 30 Jan 2020 06:02:20 AM IST

सबसे अधिक ऊंचे स्थान पर फैशन शो का आयोजन कर नेपाल ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस आयोजन के जरिए नेपाल ने गिनीज विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल करवा लिया है।


सबसे अधिक ऊंचाई पर फैशन शो

नेपाल पर्यटन बोर्ड की मदद से इस फैशन शो का आयोजन आर बी डायमंड एवं केएएसए स्टाइल ने किया था।

जमीन से 5340 मीटर की ऊंचाई पर एवरेस्ट के आधार शिविर कालापत्थर में द माउंट एवरेस्ट फैशन रनवे का आयोजन 26 जनवरी को किया गया था।

नेपाल पर्यटन बोर्ड ने पर्यटन को बढाने के लिए एक नया अभियान चलाया है - ‘विजिट नेपाल 2020’। यह फैशन शो इसी अभियान का हिस्सा था।

इस फैशन शो में फिनलैंड, इटली, श्रीलंका और सिंगापुर समेत दुनिया के विभिन्न देशों के मॉडलों ने हिस्सा लिया।

इस फैशन शो को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन तथा टिकाऊ फैशन के बारे में जागरूकता फैलाना है। नेपाल पर्यटन बोर्ड की ओर से बुधवार को जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है।

भाषा
काठमांडो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment