देश में रावण का सबसे ऊंचा पुतला चंडीगढ़ में जला

Last Updated 09 Oct 2019 12:52:12 PM IST

देश में दशहरा उत्सव पर मंगलवार को रावण का सबसे ऊंचा 221 फुट का पुतला यहां जलाया गया। इस पुतले को बनाने पर 50 लाख रुपये की लागत आई है। इस पुतले को धानास के बाहरी हिस्से में खड़ा किया गया था।


देश में रावण का सबसे ऊंचा 221 फुट का पुतला चंडीगढ़ में जलाया गया

पुतला बनाने वाले तेजिंदर चौहान ने कहा कि पुतले में पर्यावरण अनुकूल पटाखे लगाए गए थे।

पुतले का वजन 7000 किलोग्राम था, और इसे 40 श्रमिकों की टीम ने मिलकर छह महीने में बनाया था।

पुतले के बनाने में पांच कुंतल धातु और 500 बांस का इस्तेमाल किया गया, जिसने 2.5 कुंतल वजनी 55 फुट लंबी तलवार ले रखा था।

इसके अलावा शहर के सेक्टर 46, 17, 28, 34, 32, 40, 41, 27, 43, 24 और सात में भी रावण के पुतले जलाए गए।

 

आईएएनएस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment