कांग्रेस के बिचौलियों को बाहर किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने व्यवस्था तंत्र से कांग्रेस की मदद प्राप्त बिचौलियों को निकाल बाहर करने के लिए कदम उठाए हैं।
![]() प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि केंद्र से मिलने वाली पूरी धनराशि गरीबों तक पहुंच सके। उन्होंने भाजपा के सत्ता में आने पर किसानों और मछुआरों के लिए कई कल्याणकारी उपायों की घोषणा की।
मोदी ने यहां पश्चिमी ओडिशा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस के कार्यकाल में गरीबों तक एक रुपए में से केवल 15 पैसे पहुंचते थे। शेष राशि अनैतिक तत्व हड़प लेते थे। इस चौकीदार ने यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए कि केंद्र से आने वाला धन लोगों तक पूरा पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके ‘महामिलावटी’ मित्र इस ‘चौकीदार’ को बाहर करना चाहते हैं क्योंकि भाजपा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की। मोदी ने कहा, आजादी के बाद से देश भ्रष्टाचार की मार झेल रहा था।
भाजपा सरकार ने इन भ्रष्ट तरीकों पर लगाम कसी। मोदी ने कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए जनता के पैसे की बंदरबांट पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उसके शासन में कई विवाद एवं घोटाले हुए। उन्होंने कहा, लोगों ने अतीत में चीनी घोटाले, राशन घोटाले और यूरिया कांड के रूप में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच असहाय एवं भ्रष्ट सरकार देखी है।
| Tweet![]() |