शैलजा, दीपेंद्र हुड्डा और अशोक तंवर को टिकट

Last Updated 14 Apr 2019 06:22:26 AM IST

कांग्रेस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा में 18 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जिसमें कुमारी शैलजा, अशोक तंवर और दीपेंद्र हुड्डा के नाम प्रमुख हैं।


कुमारी शैलजा (file photo)

पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश में नौ, हरियाणा में छह और मध्य प्रदेश में तीन उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
हरियाणा में अंबाला से पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, सिरसा से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा, भिवाड़ी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी, गुड़गांव से कैप्टन अजय सिंह यादव और फरीदाबाद से ललित नागर को टिकट दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में अंबेडकरनगर से उम्मेद सिंह निषाद, गोंडा से कृष्णा पटेल, बस्ती से राजकिशोर सिंह, सलेमपुर से राजेश मिश्रा, जौनपुर से देवव्रत मिश्रा, गाजीपुर से अजीत कुमार कुशवाह, चंदौली से शिवकन्या कुशवाह और भदोही से रमाकांत यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। मोहनलालगंज से रमाशंकर भार्गव के स्थान पर अब आरके चौधरी को टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश में भींड से देवाशीष जाररिया, ग्वालियर अशोक सिंह और धार से दिनेश गिरवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस अब तक कुल 404 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment