PM Modi की टिप्पणी पर Tejasvi Yadav ने कसा तंज, कहा- बिहार में चुनाव प्रचार के लिए Kim Jong Un को भी बुला ले BJP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति (Zero tolerance policy on corruption) अपनाने पर जोर देते हुए कहा है कि चार जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज हो जाएगी। पीएम मोदी (PM Modi) के इस बयान के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
![]() तेजस्वी यादव |
तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) ने कहा कि मुझे तो लगा कि ललित मोदी (Lalit Modi) आ जाएंगे, विजय माल्या (Vijay Malya) आएंगे, मेहुल चौकसी (Mehul Chouksy) आ जाएंगे, नीरव मोदी (Neerav Modi) आ जाएंगे, लेकिन इनके दस साल के शासनकाल में आए नहीं। क्यों नहीं आए? पीएम मोदी (PM Modi) उनका नाम क्यों भूल गए? हमने उनका नाम याद दिला दिया। जब समय आएगा तब पता चलेगा कौन क्या कर रहा है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) ने कहा कि बिहार में चुनाव प्रचार के लिए नॉर्थ कोरिया के किम जोंग उन (Kim Jong Un) को भी बुला लें। योगी और किम जोंग उन (Kim Jong Un) दोनों को साथ खड़ा कर दिया जाए। दोनों एक ही टाइप के नेता हैं।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav) ने कहा कि बिहार भाजपा के वो मुखिया हैं। वो दो बार चुनाव जीते हैं और दोनों बार हमारी पार्टी से जीते हैं। क्या कभी चुनाव जीते हैं? इन लोगों की जनता में कोई स्वीकार्यता नहीं है।
| Tweet![]() |