Yogi in Delhi : Dellhi में दहाड़े Yogi, बोले- जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं

Last Updated 21 May 2024 07:35:47 AM IST

Yogi in Delhi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम 400 की बात करते हैं तो कांग्रेस को चक्कर आने लगता है।


पूर्वी दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ।

ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस खुद 400 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं।

केजरीवाल ने अन्ना हजारे की पीठ में छुरा घोंपा

रामलला अपने घर आए, होली खेली लेकिन दु:खद यह है कि आप, कांग्रेस इस पर भी राजनीति कर रहे हैं, इंडिया गठबंधन को यह जाने क्यों अच्छा नहीं लग रहा है। तल्ख लहजे में केजरीवाल पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ रामलीला मैदान में आंदोलन करने वाले अपने गुरु अन्ना हजारे की पीठ में छुरा घोंपा है।

केजरीवाल खुद भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब अपने 45 मिनट के संबोधन को समाप्त कर रहे थे तो लोगों की डिमांड पर फिर उन्होंने 15 मिनट तक अपना संबोधन और जारी रखा।

कांग्रेस राम विरोधी

योगी ने कहा कि कांग्रेस राम विरोधी है। हम तो कांग्रेस को कहते हैं कि इटली में ही राम मंदिर बना लो। कांग्रेस विनाशकाले विपरीत बुद्धि की दिशा में जा रही है। इनके सहयोगी दल भी राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं।

यूपी में सड़कों पर नमाज पढ़ना बंद और मस्जिदों से लाउडस्पीकर भी उतरने शुरू हो गए

कांग्रेस के लोग कहते थे कि अगर राम मंदिर बना तो दंगे हो जाएंगे, लेकिन मैंने कहा कि अगर दंगे हुए तो उल्टा टांग दूंगा। अब तो उत्तर प्रदेश में लोगों ने सड़कों पर नमाज पढ़ना भी बंद कर दिया है और मस्जिदों से लाउडस्पीकर भी उतरने शुरू हो गए हैं।

कांग्रेस कहती थी कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का है, तो हिंदू कहां जाएंगे। कांग्रेस और आप का गठबंधन का मतलब लूट का गठबंधन है। कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुसी है।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment