PM Modi in Odisha : PM Modi उड़ीसा में विपक्ष पर जमकर बरसे, बोले- दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी होगी भाजपा

Last Updated 21 May 2024 07:09:03 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और चार जून को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 400 से अधिक लोकसभा सीट जीतेगा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पूरे देश के लिए हमारी रणनीति एक समान है। फिर एक बार मोदी सरकार और चार जून को 400 पार।

उन्होंने कहा कि उनके विरोधियों ने एक मिथक पैदा किया है कि भाजपा दक्षिणी राज्यों में कोई ताकत नहीं है या वहां उसकी मौजूदगी नहीं है।

उन्होंने कहा, 2019 के चुनाव को देखिए। तब भी दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ही थी। एक बार फिर, मैं यह कहता हूं इस बार दक्षिण में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा होगी तथा उसके सहयोगियों को और अधिक सीटें मिलेंगी।

मोदी ने कहा, हम दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेंगे और बल्कि पिछली बार से भी अधिक अंतर से जीतेंगे। उन्होंने बताया, हमने पहले ही लोगों की सोच में बदलाव देखा है। हम दक्षिण क्षेत्र में अपनी सीटों की संख्या और मत प्रतिशत में भी बड़ी वृद्धि देखेंगे।

लोकसभा की 543 लोकसभा सीटों में से दक्षिण भारत में 131 सीटें हैं। निवर्तमान सदन में कर्नाटक से भाजपा के 29 सदस्य हैं। इसके अलावा उसे एक निर्दलीय सदस्य का समर्थन भी प्राप्त है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बल्कि पूर्वी भारत में भी, ‘हम लोगों से भारी समर्थन मिलता देख रहे हैं जिससे भुवनेश्वर, कोलकाता और बल्कि दिल्ली में भी मीडिया और राजनीति के कुछ वर्गों में लोगों की रात की नींद उड़ गयी है।

उन्होंने कहा, लोगों का आशीर्वाद हमें एक रिकॉर्ड तोड़ जनादेश तक लेकर जाएगा। हमें देश के सभी हिस्सों खासकर दक्षिण तथा पूर्वी भारत से और अधिक सीटें मिलेंगी।

भाषा
भुवनेश्वर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment