UP LS Polls 2024: आज से वोटिंग तक अमेठी और रायबरेली में ही रहेंगी प्रियंका गांधी, चुनाव की रणनीति पर करेंगी चर्चा

Last Updated 06 May 2024 09:53:59 AM IST

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा सोमवार शाम को अमेठी पहुंचेंगी। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगी।


अमेठी कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि प्रियंका देर शाम अमेठी पहुंचेंगी। वह यहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगी।

सूत्रों के अनुसार, प्रियंका शाम पांच बजे रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में वहां के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

प्रियंका गांधी गत तीन मई को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के नामांकन के दौरान अमेठी आयी थीं। उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह छह मई को आएंगी और पूरे चुनाव के दौरान अमेठी और रायबरेली में रहेंगी।

रायबरेली से कांग्रेस सांसद और प्रियंका के भाई राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं।

अमेठी और रायबरेली सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत आगामी 20 मई को मतदान होगा।
 

भाषा
अमेठी (उप्र)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment