Himachal Pradesh SL Polls 2024: हिमाचल कांग्रेस नेता ने कहा- कंगना रनौत मुद्दों पर करें बात, इधर उधर की नहीं

Last Updated 03 May 2024 03:34:53 PM IST

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सचिव किशोरी वालिया ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत को निशाने पर लिया है।


उन्होंने कंगना रनौत पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को लेकर अनाप-शनाप बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को विक्रमादित्य सिंह और उनके परिवार के बारे में पढ़ना चाहिए। स्वगीर्य राजा वीरभद्र सिंह, प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य का प्रदेश के विकास में काफी योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि कंगना रनौत चुनाव-प्रचार करें, लेकिन मर्यादा को ध्यान में रखते हुए मुद्दों पर बात करें। राज्य में जब आपदा आई थी तो सभी वर्ग के लोगों ने मदद की थी, उस समय कंगना कहां थीं। उस समय उनको मंडी की याद नहीं आई।

हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आप जगह-जगह प्रदेश सरकार को बदलने की बात कर रहे हैं, वह सपना दिल से निकाल लें, जनता भाजपा की कुरीतियों को जानती है। विधानसभा उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रचंड जीत हासिल करेगी।
 

आईएएनएस
मंडी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment