Lok Sabha Election 2024 : वामपंथियों ने राहुल को बंधक बना लिया है : शिवराज

Last Updated 03 May 2024 08:06:52 AM IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल को वामपंथियों ने बंधक बना लिया है।


Lok Sabha Election 2024

पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस विरासत टैक्स की बात करती है। विरासत टैक्स का मतलब है, अगर मकान बना लिया, संपत्ति बना ली है, तो उसका 55 प्रतिशत सरकार जब्त कर लेगी और केवल 45 प्रतिशत ही बच्चों के लिए बचेगा।

उन्होंने आगे कहा, राहुल गांधी तो वामपंथियों के बंधक बन गए हैं। उल्टे-सीधे फैसले कर रहे हैं। अब ऐसी कांग्रेस में कौन रहेगा। इंदौर से कांग्रेस के उम्मीदवार ही पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के अच्छे और विचारवान नेता देश के विकास के लिए भाजपा में आ रहे हैं। कांग्रेस में अब कुछ बचा नहीं है। ये कभी भी देश और जनता का भला नहीं कर सकते।

पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस में ऐसा कुछ भी नहीं बचा है कि उन्हें वोट दिया जाए। कांग्रेस न दिल्ली में बची है न भोपाल में बची है, और न ही आगे कोई संभावना है। कांग्रेसी केवल भ्रम फैलाते हैं। कहते हैं कि संविधान बदल देंगे।

संविधान बदलने की कोशिश तो इमरजेंसी लगाकर इंदिरा गांधी ने की थी। संविधान को खंडित करने का काम कांग्रेस ने 1975 में किया था।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का लिखा हुआ संविधान कोई बदल नहीं सकता और बदलने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

उल्टा कांग्रेस ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब अंबेडकर को हराने का काम किया है।

 

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment