अमेरिका मुनीर को क्यों दे रहा इतना महत्व : कांग्रेस

Last Updated 12 Aug 2025 09:09:01 AM IST

कांग्रेस ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के धमकी की निंदा करते हुए कहा कि यह विचित्र बात है कि अमेरिकी सत्ता प्रतिष्ठान इस तरह के व्यक्ति को इतना महत्व दे रहा है।


पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मुनीर ने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष के संदर्भ में जो टिप्पणी की है वो, सबसे खतरनाक, भड़काऊ और पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

फ्लोरिडा में पाकिस्तानी प्रवासियों को संबोधित करते हुए मुनीर ने कथित तौर पर परमाणु हमले की धमकी देते हुए कहा था कि भविष्य में भारत के साथ युद्ध में उनके देश के अस्तित्व को खतरा हो सकता है।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment