Monsoon 2025: पूरे देश में एक सप्ताह पहले पहुंचा मानसून
Monsoon 2025: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार तड़के बादल फटने के कारण दो निर्माण श्रमिकों की मौत हो गई और सात लापता हो गए।
![]() |
इधर, मानसून अपनी सामान्य तिथि से करीब एक सप्ताह पहले पूरे देश में पहुंच गया, जिसके चलते राष्ट्रीय राजधानी और अन्य उत्तरी राज्यों में बारिश हुई और कई पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन हुआ।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और नैनीताल समेत उत्तराखंड के कई जिलों में 29 और 30 जून को भारी बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।
राज्य प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए रोक दिया है।
शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों के लिए मूसलाधार वष्रा का ऐसा ही ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। राज्य में 20 जून को मानसून के आगमन के बाद से बारिश से संबंधित घटनाओं में 20 लोगों की जान जा चुकी है।
उत्तराखंड में बादल फटने के कारण भूस्खलन होने पर उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक होटल के निर्माण में लगे श्रमिकों के अस्थायी आश्रय नष्ट हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भूस्खलन के कारण राजमार्ग का लगभग 10 मीटर हिस्सा बह गया और उस वक्त 29 श्रमिक अस्थायी आश्रय में मौजूद थे। जिला आपदा नियंत्रण कार्यालय का कहना है कि उनमें से 20 को बचा लिया गया जबकि नौ लापता हैं।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस के जवान घटनास्थल पर खोज एवं बचाव अभियान चला रहे हैं।
| Tweet![]() |