Ceasefire Violation by Pakistan: पाकिस्तान LoC पर लगातार कर रहा संघर्ष विराम का उल्लंघन
Ceasefire Violation by Pakistan: पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के चार सीमावर्ती जिलों के कई सेक्टर में नियंतण्ररेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने इसका ‘माकूल जवाब’ दिया।
![]() पाकिस्तान LoC पर लगातार कर रहा संघर्ष विराम का उल्लंघन |
जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास परगवाल सेक्टर और राजौरी जिले के सुंदरबनी एवं नौशेरा सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की सूचना मिली। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढने के बीच लगातार छठी रात पाकिस्तान ने एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘29 और 30 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सैन्य चौकियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टर के सामने स्थित नियंतण्ररेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।
प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने इसका माकूल जवाब दिया। कश्मीर घाटी में बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में नियंतण्ररेखा के पास तथा परगवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी चौकियों से भी बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की ऐसी ही घटनाएं सामने आईं।
पहले कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में गोलीबारी शुरू हुई और फिर पुंछ और अखनूर सेक्टर में गोलीबारी की गई। इसके बाद राजौरी जिले के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में भी गोलीबारी की घटनाएं हुईं, जिसके बाद जम्मू के परगवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी हुई।
उधर, जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी - LOC) पर पड़ोसी देश की ओर से बगैर उकसावे के की गई गोलीबारी के बीच भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों ने ‘हॉटलाइन’ पर बातचीत की।
मामले से परिचित लोगों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के दौरान भारतीय पक्ष द्वारा बिना उकसावे के की गई गोलीबारी के बारे में पाकिस्तानी पक्ष को आगाह किया गया था।
| Tweet![]() |