कोलकाता महिला डॉक्टर रेप और हत्या कांड-पोस्टमार्टम से दरिंदगी का खुलासा
कोलकाता के एक अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या ठीक वैसा ही जघन्य और दरिंदगी वाला मामला है जैसा आज से लगभग 11 साल पहले निर्भया के साथ दिल्ली में हुआ था।
![]() कोलकाता महिला डॉक्टर रेप और हत्या कांड-पोस्टमार्टम से दरिंदगी का खुलासा |
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जो खुलासे हुए है, उसे सुनकर रूह कांप जाएगी। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़िता की आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्टस से खून बह रहा था। उसके बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ, अनामिका और होठों पर भी चोटें थीं। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य भी इस संभावना की ओर इशारा करते हैं कि डॉक्टर की पहले हत्या की गई और फिर उसके साथ रेप किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा है कि पुलिस गुरुवार रात से अगली सुबह तक ड्यूटी पर मौजूद लोगों से भी बात कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने क्राइम सीन को भी रिक्रिएट किया है। मामले में इंसाफ की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अब इस मामले में एक ओर नया खुलासा हुआ है। जिससे पता चला कि हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया व्यक्ति पहले अपने घर लौटा और फिर सो गया। इसके बाद अगली सुबह उसने सबूत नष्ट करने के लिए अपने कपड़े धो लिए। इस बारे में एक अधिकारी ने जानकारी मुहैया कराई। पुलिस को आरोपी के जूते पर खून के निशान मिले हैं। इस मामले का आरोपी नगर निकाय का वॉलिंटियर बताया जा रहा है।
यहां बता दें कि शुक्रवार की सुबह एक ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव मिला, जिससे अस्पताल के सेमिनार हॉल में कथित तौर पर रेप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में इंसाफ के लिए की मांग को लेकर रविवार को तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहे। इन विरोध प्रदर्शन की वजह से पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित हुईं। कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने तीन दिन में दूसरी बार रविवार को अस्पताल का दौरा किया और प्रदर्शनकारी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने दावा किया है कि जांच पारदर्शी है और लोगों से अफवाहें न फैलाने का आग्रह किया। गोयल ने कहा, ‘‘अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी घर चला गया था और शुक्रवार सुबह देर तक सोता रहा। जागने के बाद उसने सबूत नष्ट करने के लिए अपराध के दौरान पहने हुए कपड़ों को धोया।
तलाशी के दौरान उसके जूते मिले, जिन पर खून के धब्बे थे।इस बीच, कोलकाता पुलिस ने रविवार को अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। अधिकारी ने कहा है कि उचित पहचान के बिना किसी को भी अस्पताल परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने का दावा किया गया है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि अस्पताल के अधिकारियों ने इमरजेंसी वार्ड में अनुबंध पर नियुक्त दो सुरक्षाकर्मियों को अपनी ड्यूटी सही से ना करने की वजह से निष्कासित कर दिया। उधर प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने कहा है कि वो तब तक अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे जब तक वो पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हो जाते और उनकी सुरक्षा से संबंधित मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता। गोयल के साथ बैठक के बाद एक जूनियर डॉक्टर ने बताया कि सभी आपातकालीन और गैर-आपातकालीन सेवाओं में काम बंद रहेगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपराधी के लिए मृत्युदंड की मांग की है।
| Tweet![]() |