Lok Sabha Session : BJP सांसद भर्तृहरि महताब होंगे अगले प्रोटेम स्पीकर, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

Last Updated 21 Jun 2024 07:21:56 AM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया है। जो नए सांसदों को लोकसभा की सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। इसकी जानकारी संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी।


Lok Sabha Session

लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। वहीं, 24 और 25 जून को नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे।

किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा, ''राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 95 (1) के तहत लोकसभा सदस्य भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया है, वह इस पद पर तब तक बने रहेंगे, जब तक लोकसभा स्पीकर का चुनाव नहीं हो जाता है।''

उन्होंने आगे लिखा, ''राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 99 के तहत लोकसभा के सदस्यों सुरेश कोडिकुन्निल, टीआर. बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंद्योपाध्याय को प्रोटेम स्पीकर के सहायक के तौर पर नियुक्त किया है। जिससे वो 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण को संपन्न करा सकें।''

बता दें कि भर्तृहरि महताब ओडिशा की कटक लोकसभा सीट से 6 बार से सांसद हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा के भर्तृहरि महताब ने बीजद के संत्रुप्त मिश्रा को 57,077 वोटों से हराया।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून को घोषित हुए थे। 9 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। लोकसभा चुनावों में एनडीए को 293 सीटों पर जीत हासिल हुई। जबकि, इंडिया गठबंधन के खाते में 234 सीट आई है। अन्य को 17 सीटें मिली हैं।
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment