Weather Update: देश में जगह-जगह लगातार टूट रहा गर्मी का रिकार्ड, और बढ़ेगी मौसम की गरमा-गरमी

Last Updated 29 May 2024 08:14:18 AM IST

Weather Update: प्रचंड गर्मी और ताप लहरी का सामना कर रहे देश के कई हिस्सों में लोगों को तपिश से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।


देश में जगह-जगह लगातार टूट रहा गर्मी का रिकार्ड, और बढ़ेगी मौसम की गरमा-गरमी

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक यूपी में मौसम में विशेष परिवर्तन के कोई आसार नहीं है। दिल्ली और एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी पारा और ऊपर जा सकता है।

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोग भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों की चपेट में हैं। मंगलवार को दिल्ली के कई इलाके का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। दिल्ली के मुंगेशपुर व नरेला इलाके का तापमान 49.9 और नजफगढ़ का 49.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Weather Update: दिल्ली में पिछले 10 वर्षो के दौरान यहां का तापमान इतना ऊपर कभी नहीं पहुंचा था। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी करते हुए धूप से बचने के लिए घरों में रहने की सलाह दी है। बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की बात कही है।

Weather Update: गर्मी का आलम यह है कि टंकी का पानी गीजर की तरह गर्म हो गया है। दिन ही नहीं रात को भी लोगों को गर्मी और गर्म हवाओं से राहत नहीं मिल रही है। इसकी वजह से लोग रात में चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली का सामान्य अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Weather Update: मंगलवार को यहां का सामान्य न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गय जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को यहां के तापमान के 46 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने और दिन के समय 25-35 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी।

Weather Update: मंगलवार को दिल्ली के अधिकतर इलाके का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। पिछले 24 घंटों में आगरा यूपी का सबसे गर्म इलाका रहा जहां अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Weather Update: राजस्थान में लगातार पड़ रही गर्मी और भीषण होती जा रही है। यहां भी अधिकतम तापमान चूरू में 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य के अधिकतर हिस्से भीषण लू (हीटवेव) की चपेट में हैं।

Weather Update: मंगलवार को गंगानगर में 49.4 डिग्री, पिलानी एवं फलोदी 49.0 डिग्री, बीकानेर में 48.3 डिग्री, कोटा में 48.2 डिग्री, जैसलमेर में 48.0 डिग्री, जयपुर में 46.6 डिग्री और बाड़मेर में 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिलानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 49.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो अब तक सबसे अधिक है। यह सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली/लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment